विकास करना लक्ष्य है : सुखदेव

Updated at : 12 Dec 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
विकास करना लक्ष्य है : सुखदेव

लोहरदगा : कांग्रेस प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने शुक्रवार को कहा है कि सेवा व लोहरदगा के विकास के लिए राजनीति में आया हूं. भाजपा-आजसू गंठबंधन ने लोहरदगा समेत पूरे राज्य में अराजक स्थिति पैदा कर दी है. जिससे निजात दिलाना हमारी कोशिश होगी. उन्होंने कहा कि कम समय […]

विज्ञापन
लोहरदगा : कांग्रेस प्रत्याशी सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने शुक्रवार को कहा है कि सेवा व लोहरदगा के विकास के लिए राजनीति में आया हूं. भाजपा-आजसू गंठबंधन ने लोहरदगा समेत पूरे राज्य में अराजक स्थिति पैदा कर दी है. जिससे निजात दिलाना हमारी कोशिश होगी.
उन्होंने कहा कि कम समय में लोहरदगा को आगे बढ़ाने का उनका प्रयास व कार्यों को आजसू गठबंधन ने नहीं होने दिया. श्री भगत ने कहा कि जिले की जनता का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ ही मेरे कार्यकाल में शुरू की गयी योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा. श्री भगत विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनों से जिले के विकास के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की.
मौके पर लाल धनंजय नाथ शाहदेव, कुणाल अभिषेक, बेंजामीन लकड़ा, उदय साहू, संजय कुमार, सुबोध सिंह, मनोज शाहदेव, किशोर शाहदेव, जफर इमाम, सीमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे. इधर, कांग्रेसी नेताओं द्वारा भंडरा प्रखंड के बड़ागांई पंचायत के चटटी से झारो ब्रह्मडीहा, जमगांई, कांजो, कुंदो, झिको, पंडरिया, झावनी टोली डुमरी आदि क्षेत्रों का दौरा किया. मोटरसाइकिल जुलूस में बड़ागांई व जमगांई में पंचायत स्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ भाग लिया. मौके पर प्रदीप बलमुचू ने कहा कि लोहरदगा का उपचुनाव राज्य में एनडीए सरकार के कुशासन व वादाखिलाफी का जनादेश होगा.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को विजयी बनाने की अपील लोगों से की.
राजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस से हिसाब मांगने वालों को झारखंड के बदहाली 13 वर्षो का हिसाब देना चाहिए. प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लोहरदगा विस उपचुनाव राज्य की राजनीति के दिशा को तय करेगा.
मीडिया सदस्य अजय राय ने कहा कि सुखदेव भगत जनता के बीच रहे हैं और जनता उन्हें इस बार निश्चित रुप से विजयी बनायेगी. मौके पर प्रदेश सचिव सतीश पाल मुंजनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस सिन्हा, रविंद्र झा, रामजी साहू, सुदामा गिरी, प्रभात तिवारी, सत्येंद्र ठाकुर, गरमू उरांव, पवन गुप्ता, देवप्रताप तिवारी, अजय ठाकुर, सुरेश उरांव, अशोक साहू, संतोष साहू, मनोज महतो, बबलू साहू, बुद्वक उरांव, रवि गुप्ता, श्रीकांत तिवारी, दिनेश बैठा, सीटू उरांव, झरी उरांव, चुंदा उरांव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
इधर, भंडरा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी महिला प्रकोष्ट द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा, अनुपमा भगत सहित बड़ी संख्या में महिला नेत्री व कार्यकर्त्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola