सात मतदान केंद्रों को रिलोकेट करने की स्वीकृति

Updated at : 11 Dec 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
सात मतदान केंद्रों को रिलोकेट करने की स्वीकृति

लोहरदगा : चुनाव आयोग ने जिले के सात मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया है. इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था. जिसमें मध्य स्कूल बोंडोबार के बूथ को प्राइमरी स्कूल बंगला पाट पाखर, अपग्रेड स्कूल सांगोडीह को अपग्रेड मध्य स्कूल मुरमू उपर टोली , प्राइमरी स्कूल मन्हा को न्यू […]

विज्ञापन
लोहरदगा : चुनाव आयोग ने जिले के सात मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया है. इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था.
जिसमें मध्य स्कूल बोंडोबार के बूथ को प्राइमरी स्कूल बंगला पाट पाखर, अपग्रेड स्कूल सांगोडीह को अपग्रेड मध्य स्कूल मुरमू उपर टोली , प्राइमरी स्कूल मन्हा को न्यू कम्युनिटि हॉल मुरमू उपर टोली, मध्य स्कूल मक्का पेशरार को गर्वमेंट मध्य स्कूल सिरम, अपग्रेड मध्य स्कूल केरार को मध्य स्कूल दुग्गू, मध्य स्कूल कौवाटांड़ को मध्य स्कूल ओनेगढ़ा, प्राइमरी सकूल पाखर के मतदान केंद्र को प्राइमरी स्कूल बंगला पाट में मतदान केंद्र बनाने का आदेश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा इन बूथों को रिलोकेट करने का अनुरोध इसलिए किया था कि ये मतदान केंद्र पहाड़ों एवं जंगलों से घिरे हुए हैं और अति नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में हैं. विधानसभा उपचुनाव में परिवर्तित मतदान केंद्रों में वोट डाले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola