उत्कृष्ट शिक्षा के लिए डॉ सिस्टर बंदना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा

Updated at : 11 Dec 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
उत्कृष्ट शिक्षा के लिए डॉ सिस्टर बंदना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा

लोहरदगा : उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षिका शिक्षा महाविद्यालय लोहरदगा की प्राचार्या डॉ सिस्टर बंदना को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में फाउंडेशन फोर एक्सलेरेटेड कम्युनिटी इंपावरमेंट के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए 13 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. डॉ […]

विज्ञापन
लोहरदगा : उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षिका शिक्षा महाविद्यालय लोहरदगा की प्राचार्या डॉ सिस्टर बंदना को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में फाउंडेशन फोर एक्सलेरेटेड कम्युनिटी इंपावरमेंट के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षा के लिए 13 दिसंबर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.
डॉ सिस्टर बंदना ने लोहरदगा जैसे पिछड़े इलाके में शिक्षा के प्रति जिस लगन एवं मेहनत से काम की है, उसी का यह परिणाम है. उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय काम किये गये हैं, जिसका लाभ आज इस क्षेत्र को मिल रहा है. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola