हर चेहरे पर मुस्कान का संकल्प : सीएम
Updated at : 10 Dec 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा/किस्को : महिलाओं काे सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है. महिला समूहों के माध्यम से ट्रेंड महिलाओं को एक-एक लाख रुपया सरकार देगी. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोहरदगा प्रखंड के रामपुर गांव एवं किस्को के मिडिल स्कूल मैदान में चुनावी सभा में कही. कहा कि ऐसे 1000 गांव चिह्नित किये गये हैं. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
लोहरदगा/किस्को : महिलाओं काे सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है. महिला समूहों के माध्यम से ट्रेंड महिलाओं को एक-एक लाख रुपया सरकार देगी. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोहरदगा प्रखंड के रामपुर गांव एवं किस्को के मिडिल स्कूल मैदान में चुनावी सभा में कही.
कहा कि ऐसे 1000 गांव चिह्नित किये गये हैं. ग्रामीणों को दो-दो गाय नि:शुल्क दिया जा रहा है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो इसके लिए कृषि को हमें बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहरदगा जिला में 180 लड़के-लड़कियां हूनर सीख रही हैं. हमारी जनता सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगायें. कोई भी आपको परेशान करें तो आप 181 पर सूचना दे सकते हैं.
मैं प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडीओ कांफ्रेंस करता हूं. राज्य में 4032 शिकायतें हमें प्राप्त हुई और उनका निबटारा किया गया. सबसे ज्यादा निबटारा लोहरदगा जिला के मामलों का हुआ है. मेरा एक ही लक्ष्य है गांव, गरीब और किसान. मैं गरीबी समाप्त करना चाहता हूं. इसके लिए गांव का विकास करना होगा. सड़कों की चौड़ीकरण हो रही है. हर एमएलए को 35 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. बरसात के पूर्व तालाबों के सुंदरीकरण का निर्देश दिया गया है. राज्य में नौ हजार शिक्षकों की बहाली की गयी है. 400 डाॅक्टर नियुक्त किये गये हैं.
कांग्रेस के कार्यकाल में शिक्षा का बाजारीकरण हुआ. राजनीतिक स्थिरता के कारण राज्य में विकास की गति तेज हुई है. पहली बार बहुमत की सरकार बनाने का काम आपने किया है. 14 वर्षो तक इस राज्य के विकास को अवरूद्ध कर रखा गया. यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं. पांच वर्षो में झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सरकार जनता की सरकार है. गांव, गरीब, किसान का बजट बने.
11 दिसंबर को गुमला में बजट को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जनता ही ईश्वर का रूप है. कमल और केला से ईश्वर खुश होते हैं. आपलोग ऐसे गंठबंधन को विजयी बनायें. उन्होंने कहा कि मैं दास हूं. रघुवर का दास, आपका दास रामपुर की जनता राम रहीम है. कुछ लोग वोट के लिए साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ना चाहते हैं. ऐसे लोगों को नकारें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




