हम विकास की राजनीति करते हैं : सुदेश महतो

Updated at : 10 Dec 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
हम विकास की राजनीति करते हैं : सुदेश महतो

आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमने लोहरदगा की बहू नीरू को प्रत्याशी बनाया है. पिछले चुनाव में कमल किशोर भगत से जो मात खाये थे वे इस बार नीरू शांति भगत से मात खायेंगे. उन्होंने कहा कि लोहरदगा की बहू का पहचान पूछनेवाले पहले अपने राष्ट्रीय नेत्री से उनकी पहचान पूछें. लोहरदगा […]

विज्ञापन
आजसू सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमने लोहरदगा की बहू नीरू को प्रत्याशी बनाया है. पिछले चुनाव में कमल किशोर भगत से जो मात खाये थे वे इस बार नीरू शांति भगत से मात खायेंगे. उन्होंने कहा कि लोहरदगा की बहू का पहचान पूछनेवाले पहले अपने राष्ट्रीय नेत्री से उनकी पहचान पूछें. लोहरदगा की स्वाभिमानी जनता अपनी बहू-बेटियों को सम्मान देना जानती है. श्री महतो ने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं .
लोगों की जोड़ने की राजनीति करते हैं. लोगों को बांटने और तोड़ कर राजनीति करनेवालों को इस बार सिरे से खारीज करना है. पिछले सालों में जितने पुल, पुलिया, सड़क, बिजली, पानी का काम हमलोंगों ने किया उतना पिछले 50 सालों में भी नहीं हुआ. यहां के किसानों के लिए डहरबाटी परियोजना अगले नववर्ष का उपहार है. श्री महतो ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या गिराने के लिए नहीं है. यह चुनाव काम करनेवाले और काम रोकनेवालों के बीच है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola