वर्ष 2016-17 का बजट झारखंड की जनता का बजट होगा : सीएम

Updated at : 10 Dec 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 2016-17 का बजट झारखंड की जनता का बजट होगा : सीएम

कुड़ू (लोहरदगा) : एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के प्रचार के लिए बुधवार को संत विनोबा भावे खेल मैदान में एनडीए की चुनावी सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सभी प्रमंडलों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके माध्यम से वर्ष 2016-17 का […]

विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के प्रचार के लिए बुधवार को संत विनोबा भावे खेल मैदान में एनडीए की चुनावी सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सभी प्रमंडलों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके माध्यम से वर्ष 2016-17 का आम बजट तैयार होगा. यह बजट झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता का होगा.
वर्ष 2014 में जनता ने सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया था. 14 दिसंबर को राज्य एवं लोहरदगा के विकास के लिए वोट दें. दिसंबर 2017 में सभी गांवों में बिजली एवं वर्ष 2016 के दिसंबर में सभी गांव तक पक्की सड़क होगी. झारखंड आनेवाले समय में पावर हब बनेगा. हमारा उद्देश्य सबका साथ सबका विकास, आदिवासियों का विकास, अल्पसंख्यक का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है. 60 वर्षों तक देश एवं राज्य में शासन करनेवाली पार्टी सिर्फ सत्ता में आने के लिए जाति आधारित राजनीति करती है.
आजादी के 67 वर्षो बाद भी क्यों मुसलमान उपेक्षित हैं, क्यों उनको मूलभूत सुविधा नहीं मिली, क्यों उनके बच्चों का समुचित विकास नहीं हो पाया. कुड़ू की बहू नीरू शांति भगत को समर्थन दें. नयीबहू को मुंह दिखाई में गिफ्ट मिलता है. कुड़ू की जनता अपने घर की बहू को इतना वोट दें कि सबकी जमानत जब्त हो जाये.
अपराधी एवं आंदोलनकारी में फर्क नहीं जाननेवाले क्या विकास करेंगे : सुदेश
आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि 18 वर्ष तक नर्स बन कर सेवा करनेवाली कुड़ू की बहू नीरू शांति भगत लोहरदगा की सेवा करेगी. कमल किशोर ने जो विकास का बीड़ा उठाया है, उसे नीरू पूर्ण करेगी. 60 वर्षों तक शासन करनेवाली कांग्रेस पार्टी को अपराधी एवं आंदोलनकारी में अंतर पता नहीं है, वह क्या विकास करेगी. कांग्रेस पार्टी के नजर में भगत सिंह भी अपराधी है. नीरू शांति भगत को बाहरी कहनेवाली कांग्रेस सोनिया गांधी के बारे में क्यों चुप्पी साध लेते हैं. 60 वर्षों में लोहरदगा में विकास का एक भी काम बताये, इस पार्टी को वोट मांगने का अधिकार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola