कांग्रेस, आजसू से जनता का मोह भंग हो चुका है: बाबूलाल

Updated at : 10 Dec 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस, आजसू से जनता का मोह भंग हो चुका है: बाबूलाल

लोहरदगा : झाविमो के नेताओं ने कुडू प्रखंड के सुंदरु, लावागांई, उडुमुडू, बारीडीह, पंडरा आदि गांवों जनसभा का आयोजन किया. मौके पर झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजसू और कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो चुका है. इनकी गलत नीतियों के कारण आज लोहरदगा की यह दुर्दशा हुई है. ये दोनों पार्टियों ने […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झाविमो के नेताओं ने कुडू प्रखंड के सुंदरु, लावागांई, उडुमुडू, बारीडीह, पंडरा आदि गांवों जनसभा का आयोजन किया. मौके पर झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आजसू और कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो चुका है. इनकी गलत नीतियों के कारण आज लोहरदगा की यह दुर्दशा हुई है. ये दोनों पार्टियों ने जिले में शासन किया परंतु अंगरेजों की भांति इस जिले को दीमक की तरह चाट कर पूरे जिले को खोखला बना दिया है. ऐसे में परिवर्तन जरूरी है.
परिवर्तन ही मात्र एक उपाय है. कहा कि आज जो राज्य सरकार चल रही है, उसमें शत-प्रतिशत कांग्रेस का हाथ है. इसे कोई नकार नहीं सकता है. हमने गंठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया था, लेकिन वे लोग सांप्रदायिक ताकतों से पैसा लेकर गंठबंधन होने नहीं दिया. पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि जितने भी प्रत्याशी इस विधानसभा उपचुनाव के मैदान में हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बंधु तिर्की के टक्कर का कोई नहीं. इस बात का अहसास जनता को हो चुका है. जनता ने बंधु तिर्की को जीताने का मन बना लिया है. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने कहा कि परिवर्तन की हवा बह चुकी है. जो मुझे वोट कटवा कहते थे, आज उन्हें क्या हुआ, रातों की नींद गायब है.
मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यहां की जनता के अच्छे दिन आयेंगे. झाविमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता खालिद खलिल ने चुनावी दौरे के क्रम में कहा कि आजसू और कांग्रेस के झूठे आश्वासन से जनता अब ऊब चुकी है. जनता विकास चाहती है और जनता का झुकाव झाविमो की ओर है. इस जिला का विकास बाबूलाल जैसे विकास पुरुष पर ही निर्भर है.
आजसू और कांग्रेस का सूपड़ा 14 दिसंबर को साफ हो जायेगा. मौके पर मोइन अंसारी, जहांगीर आलम, आशिक अंसारी, डॉ सबा अहमद, आशिक अंसारी, अजीम खान, कुदुश अंसारी, रामदयाल उरांव, अमीन अंसारी, प्रवीण लिंडा, अभय भगत, सुंदरी देवी, झोगो मुंडा, लेाटना भगत, सुकरु मुंडा, जतन भगत, विगा मिंज, सुनिता भगत, मोहन साहू, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola