लोहरदगा उपचुनाव : हमारी सरकार बेदाग : रघुवर
Updated at : 10 Dec 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की तीन चुनावी सभाएं लोहरदगा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार काे लोहरदगा में तीन चुनावी सभाआें को संबोधित किया. कहा : मैं राज्य का मालिक नहीं, ट्रस्टी हूं. इस राज्य को सजाने-संवारने में आपका सहयोग चाहिए. हमारी सरकार बेदाग है. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शिक्षा का बाजारीकरण हुआ. हमारी भ्रष्टाचारमुक्त […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की तीन चुनावी सभाएं
लोहरदगा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार काे लोहरदगा में तीन चुनावी सभाआें को संबोधित किया. कहा : मैं राज्य का मालिक नहीं, ट्रस्टी हूं. इस राज्य को सजाने-संवारने में आपका सहयोग चाहिए. हमारी सरकार बेदाग है. उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शिक्षा का बाजारीकरण हुआ.
हमारी भ्रष्टाचारमुक्त सरकार है. यदि कोई अधिकारी आपसे घूस मांगे, तो सीधे हमें शिकायत करें. 24 घंटे में कारवाई होगी. श्री दास ने लाेहरदगा विधानसभा उप चुनाव में राजग समर्थित आजसू की प्रत्याशी नीरू शांति भगत काे जिताने का आग्रह किया. सभा को केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो व प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने भी संबोधित किया.
राज्य का मालिक नहीं, ट्रस्टी हूं
झारखंड आगे बढ़ा है
मुख्यमंत्री ने कहा : हमारी सरकार अच्छे ढंग से काम कर रही है. विकास के मामले में राज्य आगे बढ़ा है. अब झारखंड की चर्चा देश- दुनिया में हो रही है. 14 वर्षों तक राज्य का विकास अवरुद्ध था. झारखंड देश में 29 वें स्थान पर था, लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. यह बहुमत की सरकार की देन है. हम विकास चाहते हैं आैर यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं. पांच वर्षों में झारखंड विकसित राज्य की श्रेणी में आ जायेगा.
महिलाओं को सशक्त बनाना है : मुख्य मंत्री ने कहा : मेरा एक ही लक्ष्य है- गांव, गरीब और किसान. गरीबी समाप्त करना चाहता हूं. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के विकास के लिए काम हो रहा है. महिलाओं को सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है. महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से ट्रेंड करा कर एक लाख रुपये दिये जायेंगे. इसके लिए एक हजार गांवों को चिह्नित किया गया है. महिलाओं को दो -दो गाय नि:शुल्क दिये जायेंगे. सभी स्कूलों में बेंच- डेस्क देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




