कुड़ू में 76.41 व सेन्हा में 77.72 % वोट
Updated at : 06 Dec 2015 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुडू व सेन्हा प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. कुडू में 126 पद के लिए और सेन्हा में 101 पद के लिए वोट डाले गये. तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. लगभग 1250 मतदानकर्मियों को चुनाव कार्य […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में कुडू व सेन्हा प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. कुडू में 126 पद के लिए और सेन्हा में 101 पद के लिए वोट डाले गये. तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे.
लगभग 1250 मतदानकर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया गया था. तीसरे चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक बंदोबस्त किया गया था. डीसी मंजूनाथ भजंत्री एवं एसपी कार्तिक एस सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान की स्थिति की जानकारी ली. पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया.
कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग करने निकले. प्रात: 9 बजे तक कुडू प्रखंड में 18 प्रतिशत एवं सेन्हा प्रखंड में 14 प्रतिशत वोट डाले गये थे. 11 बजे यह प्रतिशत बढ़ गया. कुडू में 45.52 एवं सेन्हा में 45.6 प्रतिशत वोट पड़ा था. एक बजे सेन्हा में 58.76 एवं कुडू में 57.65 प्रतिशत वोट डाले गये थे. वोटिंग में महिलाओं की संख्या भी ज्यादा देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




