नामांकन आज से, तैयारी पूर्ण
Updated at : 06 Nov 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होनेवाले मतदान में छह नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव, सीओ छवि बाला बारला ने बताया कि छह नवंबर से 12 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. सुबह 11 […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होनेवाले मतदान में छह नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला प्रारंभ हो जायेगा.
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव, सीओ छवि बाला बारला ने बताया कि छह नवंबर से 12 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा. सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मुखिया पद के प्रत्याशी सीओ कार्यालय में एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी बीडीओ कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में तैयारी की गयी है. किसान भवन में ही नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




