जनसंपर्क अभियान चलाया

Updated at : 04 Nov 2015 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंपर्क अभियान चलाया

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की धर्मपत्नी अनुपमा भगत शहरी क्षेत्र के थाना टोली, थाना रोड आदिवासी टोला का दौरा कर वहां की महिलाओं से रू-ब-रू हुई. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को जब तक सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया जायेगा, तब तक […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की धर्मपत्नी अनुपमा भगत शहरी क्षेत्र के थाना टोली, थाना रोड आदिवासी टोला का दौरा कर वहां की महिलाओं से रू-ब-रू हुई. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को जब तक सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया जायेगा, तब तक समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव नहीं है.
महिला शक्ति राष्ट्र की शक्ति होती हैं. महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना चाहिए. एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. उन्होंने महिलाओं को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही. मौके पर अनेक महिलाएं मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola