सुखदेव ने किस्को क्षेत्र का दौरा किया

Updated at : 31 Oct 2015 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
सुखदेव ने किस्को क्षेत्र का दौरा किया

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत किस्को प्रखंड क्षेत्र के खरचा गांव का दौरा कर जन सभा की. ग्रामीणों ने अस्पताल खोलवाने, बिजली की व्यवस्था करने की मांग की. पेयजल एवं हाई स्कूल की समस्या से अवगत कराया.श्री भगत ने कहा कि यह क्षेत्र र्दुगम पहाड़ी क्षेत्र है, लेकिन यहां के […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत किस्को प्रखंड क्षेत्र के खरचा गांव का दौरा कर जन सभा की. ग्रामीणों ने अस्पताल खोलवाने, बिजली की व्यवस्था करने की मांग की.

पेयजल एवं हाई स्कूल की समस्या से अवगत कराया.श्री भगत ने कहा कि यह क्षेत्र र्दुगम पहाड़ी क्षेत्र है, लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार साहू ने कहा कि किस्को रिचूघुटा पथ के बहाबार नदी में पुल निर्माण का कार्य सुखदेव भगत के प्रयास से हुआ है.

पथ का निर्माण कार्य जो हो रहा है वह भी उन्हीं की देन है. इस योजना को केन्द्रीय परिवहन मंत्री सीपी जोशी ने स्वीकृति दी थी. मौके पर मनोज शाहदेव, सुमित्रा लकड़ा, जनार्दन प्रसाद, बिगुल प्रसाद, कमलेश पाठक, बजनाथ पाठक, डॉ राजेश, आशिष कुमार, विनोद प्रसाद, ओम प्रसाद, महावीर उरांव, प्रेम सिंह, गोविन्द्र सिंह, सुदिया अंसारी, शाहीद अहमद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola