किस्को व पेशरार प्रखंड में परचा भरने का काम पूरा
Updated at : 31 Oct 2015 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : किस्को प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए रानी देवी ने नामांकन दाखिल किया. वहीं पेशरार प्रखंड से रवीन्द्र कुमार सिंह व नीलम उरांव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार पेशरार प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं किस्को प्रखंड से छह लोग […]
विज्ञापन
लोहरदगा : किस्को प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य के लिए रानी देवी ने नामांकन दाखिल किया. वहीं पेशरार प्रखंड से रवीन्द्र कुमार सिंह व नीलम उरांव ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार पेशरार प्रखंड से जिला परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. वहीं किस्को प्रखंड से छह लोग नामांकन किये हैं.
पंचायत समिति सदस्य के लिए पेशरार के लिए 10 लोग व किस्को से 22 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. किस्को से वार्ड सदस्य के लिए 79 नामांकन दाखिल किये गये. अबतक 194 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
वहीं मुखिया पद के लिए कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पेशरार प्रखंड में मुखिया पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार पेशरार प्रखंड व किस्को प्रखंड में नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




