जुलूस की शक्ल में आ रहे हैं लोग नामांकन करने
Updated at : 30 Oct 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज लोहरदगा : जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज होती जा रही है. नामांकन प्रपत्र खरीदनेवालों एवं नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोहरदगा जिला में प्रथम चरण में किस्को एवं पेशरार पंचायत में चुनाव होना है. 22 नवंबर को प्रथम चरण का […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सरगरमी तेज
लोहरदगा : जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज होती जा रही है. नामांकन प्रपत्र खरीदनेवालों एवं नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. लोहरदगा जिला में प्रथम चरण में किस्को एवं पेशरार पंचायत में चुनाव होना है. 22 नवंबर को प्रथम चरण का चुनाव इन दो प्रखंडों में होगा. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है. नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले लोग गाजे-बाजे एवं समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंच रहे हैं.
किस्को प्रखंड के खरकी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने हुसैन अंसारी अपने समर्थकों के साथ पूरे तामझाम के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक भी थे, जो बम-पटाखा छोड़ते हुए गाजे-बाजे के साथ चल रहे थे. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




