शोषण को बरदाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

Updated at : 30 Oct 2015 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
शोषण को बरदाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

लोहरदगा : पेशरार प्रखंड के सीरम गांव में अर्जुन की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत मौजूद थे. ग्रामीणों ने श्री भगत को बांध का निर्माण, ट्रांसफारमर, सड़क निर्माण, चापानल, वृद्धावस्था पेंशन आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान करने की मांग […]

विज्ञापन

लोहरदगा : पेशरार प्रखंड के सीरम गांव में अर्जुन की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत मौजूद थे. ग्रामीणों ने श्री भगत को बांध का निर्माण, ट्रांसफारमर, सड़क निर्माण, चापानल, वृद्धावस्था पेंशन आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निदान करने की मांग की. श्री भगत ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी सरकार है. इसे गरीब जनता से कोई मतलब नहीं है. जिले में सूखा पड़ने के बावजूद भाजपा आजसू की सरकार कहती है कि यहां सूखा नहीं है.

कांग्रेस पार्टी किसानों व गरीबों पर हो रहे शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगी. जिले को सूखा क्षेत्र घोषित करने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक साहू ने कहा कि कमल किशोर भगत को इस क्षेत्र की जनता ने दो बार चुना, लेकिन इस क्षेत्र में उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया. मौके पर मनोज शाहदेव, मुनेश्वर उरांव, कलीमुदीन अंसारी, रामधनी राम, जगदेव उरांव, पंकज तिवारी, गंगा सिंह, रामसुंदर सिंहह, गोविंद भगत, बुद्धदेव उरांव, ललेश्वर उरांव, करमचंद उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola