:::: नप कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

फोटो- एलडीजीए-17 धरना पर बैठे नगर परिषद कर्मी. लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंपलायज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मी पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर परिषद गेट के बाहर बैठे रहे. प्रदेश कोषाध्यक्ष अयुब अली ने कहा कि सरकार की अडि़यल रवैये से निकाय कर्मियों में भारी रोष है. निकाय कर्मियों के […]
फोटो- एलडीजीए-17 धरना पर बैठे नगर परिषद कर्मी. लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंपलायज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मी पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर परिषद गेट के बाहर बैठे रहे. प्रदेश कोषाध्यक्ष अयुब अली ने कहा कि सरकार की अडि़यल रवैये से निकाय कर्मियों में भारी रोष है. निकाय कर्मियों के परिवारों में भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद भी सरकार निकाय कर्मी की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रही है. अजय कुमार सिंह ने कहा कि समझौता के बाद आज तक पांचवी बार निकाय कर्मी को हड़ताल पर जाने का श्रेय राज्य सरकार की है. इस मजबूरी का फायदा उठा कर निकाय कर्मियों से खिलवाड़ कर रही है. धरना में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शमसूल हक ने अपने विचार व्यक्त किये. धरना में अयुब अली, अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार, अशोक कुशवाहा, भारती देवी, सुरेंद्र उरांव, सुरेंद्र भगत, रुस्तम अंसारी, किरण उरांव, दुखू करुवा, किस्टो गोपाल, सावित्री देवी, शशि प्रसाद, संजय प्रसाद, अल्ताफ हुसैन, शहबाज आलम, निधिया, बंदे, सोमा, शनिचरवा, रतिया, सोमारी, बिहारी, एतवरिया, बबुआ, मंगला, पंकज, रंथू, फुलदेव, मो साकीब, संतोष, अजय, नालु, फुटना, महाराज मिंज, रामजीत, रीना, प्रभा, फरजाना, बसीर, उपेंद्र आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




