लीड ::3::: अगस्त से आइटीआइ की पढ़ाई शुरू

Updated at : 13 Jul 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ::3:::  अगस्त से आइटीआइ की पढ़ाई शुरू

फोटो- एलडीजीए- 28 आइटीआइ का भव्य भवन.लोहरदगा. लोहरदगा जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होनेवाली है. कई वर्षो पूर्व यहां आइटीआइ भवन का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया था, लेकिन इसमें पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी. लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की. लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था. […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 28 आइटीआइ का भव्य भवन.लोहरदगा. लोहरदगा जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होनेवाली है. कई वर्षो पूर्व यहां आइटीआइ भवन का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से कराया गया था, लेकिन इसमें पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी. लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की. लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था. अब अगस्त माह से कुजरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का संचालन शुरू हो जायेगा. इस सत्र में 5 ट्रेड में 100 विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इस क्रम मंे यहां की तैयारियों का जायजा लेने विशेष सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग राकेश कुमार सिंह एवं संयुक्त निदेशक बुद्धदेव ठाकुर श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में श्रम अधीक्षक वैभव मणि त्रिपाठी भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान संस्थान में सफाई, बिजली, पानी, लेबोरेटरी एवं वर्कशॉप में उपकरणों की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गयी. साथ ही श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे शुक्रवार को एक बार पुन: निरीक्षण करते हुए संस्थान में दूर की गयी कमियों के संबंध में आवश्यक प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध करायें, जिससे कि विभागीय स्तर से आवश्यकताओं की पूर्ति के संबंध में विभिन्न निर्णय लिया जा सके. मौके पर औद्योगिक संस्थान के कर्मी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित थे. जैसे ही लोगों को ये सूचना मिली कि अगस्त माह से यहां पढ़ाई शुरू हो जायेगी, लोग काफी खुश हुए. लोगों का कहना है कि ये लोहरदगा जिला के विकास में सहायक सिद्ध होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola