दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे नप कर्मी

Updated at : 11 Jul 2015 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे नप कर्मी

लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्म्िायों ने शनिवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर परिषद के गेट के बाहर डटे रहे. नप कर्मी अशोक कुशवाहा ने कहा कि बार-बार वादाखिलाफी बरदाश्त नहीं की जायेगी. अब हमारी मांगों पर सरकार को निर्णय लेना पड़ेगा. अब ये लड़ाई […]

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड लोकल बॉडीज इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्म्िायों ने शनिवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर परिषद के गेट के बाहर डटे रहे. नप कर्मी अशोक कुशवाहा ने कहा कि बार-बार वादाखिलाफी बरदाश्त नहीं की जायेगी. अब हमारी मांगों पर सरकार को निर्णय लेना पड़ेगा. अब ये लड़ाई आर-पार चलेगी. जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार निकाय कर्मियों पर अन्याय कर रही है. यह हड़ताल मांगों की प्राप्ति तक जारी रहेगा. नप कर्मियों की मांगे हैं कि झारखंड सरकार के मंत्रिपरिषद से निर्णय संकल्प संख्या 1591 दिनांक 16 जून 2011 के स्वीकृति के आलोक में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं मानदेय कर्मी को एकमुश्त नियमित करने, स्थापना मद से वेतन भत्ता ग्रेच्युटी पेंशन आदि स्वीकृत की गयी पूर्ण राशि सरकार अपने कोष से वहन करने, छठा वेतनमान का 70 प्रतिशत सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी पूर्ण राशि को अपने कोष से वहन करने आदि मांग शामिल है. धरना-प्रदर्शन में अयुब अली, राकेश कुमार सिंह, अशोक कु शवाहा, भारती देवी, सुरेंद्र उरांव, सुरेंद्र भगत, रुस्तम अंसारी, किरण उरांव, दुखू करुवा, किस्टो गोपाल पटनायक, सावित्री देवी, शशि प्रसाद, निधिया उरांव, बंदे उरांव, सोमा, विफई, सुनील, मंटू, रंजीत, प्रकाश, सुजीत, जयराम, महादेव, सोमरा, सुभाष, भुनवा, शनिचरवा सहित अन्य नप कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola