::: नगजुआ स्टेशन का पहंुच पथ नहीं बना

Updated at : 08 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
:::   नगजुआ स्टेशन का पहंुच पथ नहीं बना

फोटो- एलडीजीए- 8 रेलवे स्टेशन पहुंच पथ की स्थिति.कैरो/ लोहरदगा. थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा का अभाव है. पुराने स्टेशन से लगभग एक किमी की दूरी पर नया स्टेशन का निर्माण कराया गया है. नगजुआ स्टेशन में आसपास के गांवों के लोग पहुंचते हैं. साथ ही इस स्टेशन से भारी मात्रा […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 8 रेलवे स्टेशन पहुंच पथ की स्थिति.कैरो/ लोहरदगा. थाना क्षेत्र के नगजुआ रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा का अभाव है. पुराने स्टेशन से लगभग एक किमी की दूरी पर नया स्टेशन का निर्माण कराया गया है. नगजुआ स्टेशन में आसपास के गांवों के लोग पहुंचते हैं. साथ ही इस स्टेशन से भारी मात्रा में रांची के बाजार में किसान सब्जी लेकर जाते हैं. स्टेशन तक पहुंच पथ नहीं होने के कारण लोगों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ती है. अधिकांश यात्री टेंपो के सहारे स्टेशन तक पहुंचते हैं. स्टेशन तक टेंपो के भी पहुंचने लायक सड़क नहीं है. किसी प्रकार लोग रेलवे लाइन के किनारे से टेंपो लेकर पहुंचते हैं. स्टेशन में यात्री सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola