गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन

सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना अर्रु में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में कृषि विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच दुधारू मवेशियों का वितरण किया जायेगा. प्रथम चरण में विभिन्न गांवों में गव्य गोष्ठी का आयोजन […]
सेन्हा/ लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के जोगना अर्रु में गव्य गोष्ठी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में कृषि विकास योजना के तहत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच दुधारू मवेशियों का वितरण किया जायेगा. प्रथम चरण में विभिन्न गांवों में गव्य गोष्ठी का आयोजन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है. गोष्ठी के पश्चात गोपालकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. गव्य गोष्ठी में सुरेश कुमार द्वारा गव्य विकास से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी. मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण हडि़या दारू के व्यवसाय को छोड़ कर गोपालन व्यवसाय से जुड़ें और इसका लाभ उठायें. शिविर में सुशील कुमार ने कृत्रिम गर्भाधान, बछिया पालन पोषण योजना, बछियों की बीमा, फर्टिलिटी कंैप, हरा चारा उत्पादन, बीज वितरण की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर गायत्री देवी, इंदू देवी, प्रीति उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




