ट्रेन से कट कर गंगा की मौत

Updated at : 07 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर गंगा की मौत

लोहरदगा. रांची लोहरदगा ट्रेन टू आरएल की चपेट में आने से इरगांव निवासी 30 वर्षीय गंगा उरांव पिता लिंडु उरांव की मौत भट्खिजरी रेलवे फाटक के पास हो गयी. बताया जाता है कि जिस समय रांची से लोहरदगा ट्रेन आ रही थी उस वक्त भट्खिजरी फाटक जो मानवरहित है उसे पार करते समय गंगा ट्रेन […]

विज्ञापन

लोहरदगा. रांची लोहरदगा ट्रेन टू आरएल की चपेट में आने से इरगांव निवासी 30 वर्षीय गंगा उरांव पिता लिंडु उरांव की मौत भट्खिजरी रेलवे फाटक के पास हो गयी. बताया जाता है कि जिस समय रांची से लोहरदगा ट्रेन आ रही थी उस वक्त भट्खिजरी फाटक जो मानवरहित है उसे पार करते समय गंगा ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन गुजर जाने के बाद जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो गंगा के परिजनों को सूचित किया गया. परिजनों ने शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola