:3:::: आजसू पार्टी नौ को न्याययात्रा का शुभारंभ करेगी

Updated at : 06 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
:3::::  आजसू पार्टी नौ को न्याययात्रा का शुभारंभ करेगी

फोटो- एलडीजीए- 4 प्रेस बयान जारी करते आजसू नेता. लोहरदगा. आजसू पार्टी के नेताओं ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को रंगदार सहित अन्य नामों से नामित कर अपमानित किया जा रहा है. सभी राजनीतिक दल चंदा से ही चलाये जाते हैं तो चंदा मांगने में रंगदारी शब्द का इस्तेमाल सिर्फ आजसू के […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 4 प्रेस बयान जारी करते आजसू नेता. लोहरदगा. आजसू पार्टी के नेताओं ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलनकारियों को रंगदार सहित अन्य नामों से नामित कर अपमानित किया जा रहा है. सभी राजनीतिक दल चंदा से ही चलाये जाते हैं तो चंदा मांगने में रंगदारी शब्द का इस्तेमाल सिर्फ आजसू के साथ ही क्यों. नेताओं ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान देने की बात करती है तो दूसरी तरफ रंगदार का नाम देती है. पार्टी नेता कमल किशोर भगत के मामले में पार्टी पूरे प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराने तथा सुदर्शन भगत के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए न्याय यात्रा करेगी. पार्टर्ी जनता क ी न्यायालय में जाकर लोगों के बीच इसका प्रचार करेगी. नेताओं ने कहा कि पार्टी नेता कमल किशोर भगत को जब सजा सुनायी गयी तो लोहरदगा के कुछ कांग्रेसी छूटभैये नेताओं द्वारा पटाखा फोड़ कर एवं लड्डू बांट कर खुशियां मनायी गयी. कमल किशोर भगत के पुराने केस को गंदी राजनीति के तहत उजागर करने वाले शख्स को लोहरदगा की जनता चुनाव में जवाब देगी. पार्टी द्वारा नौ जुलाई को न्याययात्रा कमल किशोर भगत के पैतृक गांव जिंगी से शुरू कर 28 सितंबर को सुदर्शन भगत के पैतृक गांव पाली में समाप्त की जायेगी. मौके पर केंद्रीय सचिव लाल गुडू, सूरज अग्रवाल, देवेंद्र साहू, नरेंद्र दसौंधी, अंजू देवी, अनीता साहू, विश्वनाथ उरांव, कवंलजीत सिंह, शाहिद अंसारी, मुन्ना अग्रवाल, मुनिया उरांव, राजू गुप्ता, अवध साहू, कलीम खान, जहांगीर आलू, नंदू उरांव सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola