छह राउंड की पिस्तौल बरामद

कपड़ा बेचनेवाले के पास से लोहरदगा : मेराज खान (पिता स्व. मोइउदीन खान, मोहम्मदागंज, अग्रवाल टोली, यूपी निवासी) को देसी हथियार के साथ शहरी क्षेत्र के वीर शिवाजी चौक के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली […]
कपड़ा बेचनेवाले के पास से
लोहरदगा : मेराज खान (पिता स्व. मोइउदीन खान, मोहम्मदागंज, अग्रवाल टोली, यूपी निवासी) को देसी हथियार के साथ शहरी क्षेत्र के वीर शिवाजी चौक के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपड़ा फेरी करने वाला एक युवक हथियार के साथ शहर में प्रवेश करने वाला है. थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की जाने लगी.
जांच के क्रम में बरवाटोली चौक की तरफ से आ रहे एक युवक की जांच की गयी. जांच एसआइ दिनेश कुमार पासवान द्वारा की गयी. इसके पास से छह चक्र की खाली पिस्तौल बरामद की गयी. वर्तमान में मेराज खान पुटो रोड घाघरा में चुमनू गांव की एक अविवाहित लड़की सुषमा लकड़ा के साथ रहता है. कपड़ा फेरी के नाम पर वह हथियार का सप्लाई करता है.
उक्त युवक पर कांड संख्या 128/13 धारा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया. मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, एएसआइ दिनेश पासवान, अब्दुल वहाब, भीम सेन प्रसाद, सुबोध सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




