राजस्व वसूलीकर्ताओं व टेंपो चालकों में विवाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 9:55 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा/लोहरदगा : भंडरा में टेंपो स्टैंड का राजस्व वसूली के लिए ठेकेदार को दिये जाने के बाद राजस्व वसूलनेवालों एवं टेंपो चालकों के बीच विवाद हो रहा है. प्रति टेंपो 25 रुपये राजस्व वसूली का विरोध चालक कर रहे हैं. राजस्व वसूली के पहले दिन टेंपो चालक एवं वसूली करनेवालों का विवाद थाना पहुंंचा. थाना […]
विज्ञापन
भंडरा/लोहरदगा : भंडरा में टेंपो स्टैंड का राजस्व वसूली के लिए ठेकेदार को दिये जाने के बाद राजस्व वसूलनेवालों एवं टेंपो चालकों के बीच विवाद हो रहा है. प्रति टेंपो 25 रुपये राजस्व वसूली का विरोध चालक कर रहे हैं. राजस्व वसूली के पहले दिन टेंपो चालक एवं वसूली करनेवालों का विवाद थाना पहुंंचा. थाना प्रभारी ने प्रति टेंपो 10 रुपये राजस्व देने का समझौता करवाया.
दूसरे दिन टेंपो चालक एवं वसूलीकर्ताओं के बीच विवाद हुआ. अकाशी रोड के टेंपो चालक भंडरा थाना के सामने टेंपो खड़ा कर टेंपो चलाने से इंकार कर दिये. टेंपो चालक तयब अंसारी के साथ मारपीट के मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन दिये हैं. टेंपो चालकों का कहना है कि पहले दिन दस रुपये वसूली की गयी, दूसरे दिन 25 रुपये की मांग की गयी. 25 रुपये देने पर मारपीट की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




