झारखंडः माओवादियों ने शाहदेव परिवार के तीन लोगों की हत्या की

Published at :22 Mar 2015 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंडः माओवादियों ने शाहदेव परिवार के तीन लोगों की हत्या की

लोहरदगा, झारखंडः झारखंड के लोहरदगा जिले में माओवादियों ने शाहदेव परिवार के तीन लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. शाहदेव परिवार पिछले 25 सालों से माओवादियों से मुकाबला कर रहा था. पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बीती रात बालकिशोर शाहदेव, उनके पुत्र प्रमोद और […]

विज्ञापन

लोहरदगा, झारखंडः झारखंड के लोहरदगा जिले में माओवादियों ने शाहदेव परिवार के तीन लोगों का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. शाहदेव परिवार पिछले 25 सालों से माओवादियों से मुकाबला कर रहा था.

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बीती रात बालकिशोर शाहदेव, उनके पुत्र प्रमोद और भाई जय किशोर का जिले के साहेबापट गांव से अपहरण कर लिया गया और मारायन जंगलों में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

उन्होंने कहा कि मशहूर शाहदेव परिवार 25 सालों से माओवादियों से मुकाबला कर रहा था.झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और शाहदेव परिवार के सदस्य लालबाल मुकुंद नाथ शाहदेव ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें 25 सालों तक दूर रखा था.’’ शाहदेव परिवार जिले के मुर्मू गांव में रहता है और माओवादियों के खिलाफ अपनी लडाई को लेकर चर्चा में रहा है. परिवार पर विगत में चार बार नक्सली हमले हुए थे.

लोहरदगा के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, लोहरदगा के विधायक कमल किशोर भगत तथा प्रदेश पुलिस प्रमुख डी के पांडेय ने उस स्थान का दौरा किया.झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस घटना की निंदा की है तथा पीडित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने इस घटना को लेकर अधिकारियों से बात भी की है.

इस बीच लातेहार की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस महानिदेशक डी के पांडेय ने इस घटना के बाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान की निगरानी के लिए कैंप किया.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल दोनों जिलों की सीमाओं पर स्थित जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं.पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे माओवादी नकुल यादव और रवींद्र गंजू हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola