नशामुक्त गांव को एक लाख इनाम : सीएम

Published at :08 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्त गांव को एक लाख इनाम : सीएम

कुड़ू (लोहरदगा) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को कुड़ू स्थित चिरी मैदान में आयोजित शंखधारा महिला विकास मंडल की वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. कहा कि जो गांव नशामुक्त होगा, उसे राज्य सरकार एक लाख रुपये पुरस्कार देगी. जिस पंचायत में सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव होगा, उस पंचायत […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को कुड़ू स्थित चिरी मैदान में आयोजित शंखधारा महिला विकास मंडल की वार्षिक आमसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. कहा कि जो गांव नशामुक्त होगा, उसे राज्य सरकार एक लाख रुपये पुरस्कार देगी. जिस पंचायत में सर्वसम्मति से पंचायत का चुनाव होगा, उस पंचायत को भी राज्य सरकार पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये देगी. ‘अपना गांव अपना पानी’ की तर्ज पर सभी गांवों में पानी बचाने के लिए सरकार जल्द योजना प्रारंभ करेगी. 11 से 25 वर्ष आयु वर्ग छात्राओं को राज्य सरकार प्रशिक्षण देगी. स्कूली छात्राओं को सरकार कंप्यूटर व टैबलेट नि:शुल्क प्रदान करेगी, ताकि छात्राएं भी आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बगैर राज्य के विकास की बात करना बेमानी है. मौके पर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व विधायक कमल किशोर भगत भी मौजूद थे.फोटो- एलडीजीए- 13 महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व अन्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola