सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी

लोहरदगा. चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर भंडरा में किया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव गुलाम हैदर ने प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबे व खर्चीले कानूनी प्रक्रिया से बचा […]
लोहरदगा. चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रखंड परिसर भंडरा में किया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव गुलाम हैदर ने प्राधिकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं व अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबे व खर्चीले कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सकता है. इसमें पैसे व समय की बचत होती है. साथ ही दोनों पक्षों के बीच आपसी सदभाव पैदा होता है. चलंत लोक अदालत में 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका निष्पादन किया गया. कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी से संबंधित पंपलेट व बुकलेट का वितरण किया गया. मौके पर प्र्रमुख अनिता मिंज, बीडीओ अजय भगत, सीओ प्रकाश कुमार, अधिवक्ता देवाशीष कौर, मिथलेश कुमार, पीएलवी हफीज अंसारी, सीमा कुमारी सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




