गरमी पूर्व ही पेयजल की समस्या

भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा के मसमानो गांव में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गरमी का मौसम अभी शुरू हुआ है और कुआं का जलस्तर नीचे चला गया है. गरमी के मौसम में यहां पेयजल की समस्या गंभीर हो जायेगी. हरिजन टोली, बाजार टोली के ग्रामीणों […]
भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा के मसमानो गांव में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गरमी का मौसम अभी शुरू हुआ है और कुआं का जलस्तर नीचे चला गया है. गरमी के मौसम में यहां पेयजल की समस्या गंभीर हो जायेगी. हरिजन टोली, बाजार टोली के ग्रामीणों को एक किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है. गांव का लाल त्रिभुवन नाथ साहदेव का कहना है कि गांव का अधिकांश चापाकल खराब है. चापाकलों का मरम्मत नहीं किया जा रहा है. कुएं सुखने लगे हैं. वार्ड सदस्य मुकेश साहू, सुमी देवी, एतवा उरांव का कहना है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है. ग्रामीण चिंतित हैं कि गरमी के मौसम में पानी कहां से लाया जायेगा. हरिजन टोली, बाजार टोली, आदिवासी टोली, ठवठा टोली, साहू टोली सभी जगह पानी की समस्या बनी हुई है. मुखिया सोमे उरांव ने बताया कि चापाकल मरम्मत के लिए राशि की कमी है. राशि मिलते ही चापाकल मरम्मत किया जायेगा. ग्रामीण प्रतिनिधियों पर पेयजल समस्या पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




