सिविल कोर्ट परिसर में 28 यूनिट रक्तदान, 200 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

Updated:
विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर में 28 यूनिट रक्तदान, 200 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

सिविल कोर्ट परिसर में 28 यूनिट रक्तदान, 200 लोगों की हुई निःशुल्क जांच

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट परिसर में सदर अस्पताल लोहरदगा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में लोहरदगा न्यायमंडल के न्यायाधीश, न्यायिक कर्मी, पुलिस बल के जवान, पीएलवी समेत अन्य लोग शामिल थे. रक्तदान शिविर के संचालन में रक्त संग्रह प्रभारी डॉ विनीता होरो के साथ उमेश कुमार, हफीजुल अंसारी, सदाम अंसारी, अंजिता लकड़ा, सरिता कुमारी, सीमा पन्ना और ऋषभ प्रशांत की भूमिका सराहनीय रही. वहीं, मेदांता रांची के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उज्ज्वल सिन्हा और फिजिशियन डॉ अनिकेत सिन्हा ने करीब 200 लोगों की जांच की. मेदांता के स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार पाठक, प्रेमलता, पुतुल, रमेश कुमार और विशाल कुमार ने जांच प्रक्रिया में सहयोग किया. हेल्थ टॉक शो का आयोजन : इसके पूर्व व्यवहार न्यायालय परिसर के सभा कक्ष में हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया. सभी कार्यक्रमों का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, सिविल सर्जन राजू कच्छप, डॉ उज्ज्वल सिन्हा, डॉ अनिकेत सिन्हा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. अपने संबोधन में पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. न्यायिक कार्य के सुचारू संचालन के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया. सिविल सर्जन राजू कच्छप ने कहा कि उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता लगातार पड़ती है, जिसकी पूर्ति रक्तदान से ही संभव है. 18 से 60 वर्ष आयु के व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकते हैं. रक्तदान शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का संचालन डालसा सचिव राजेश कुमार ने किया. मेदांता रांची द्वारा बताया गया कि झारखंड राज्य उपचार बीमा के तहत सभी सरकारी कर्मियों का पांच लाख रुपये तक का बीमा झारखंड सरकार टाटा एआइजी के सहयोग से करती है. जिसका लाभ उठाने की आवश्यकता है. बताया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला एक मात्र अस्पताल मेदांता है. मौके पर एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सीजेएम केके मिश्रा, सीनियर सिविल जज रोहित कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमित कुमार गुप्ता, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डाॅ शंकर प्रसाद, अधिवक्ता संघ के सचिव लाल दीपक कुमार, मेदांता के फील्ड मैनेजर, न्यायालय कर्मी, अधिवक्तागण, पुलिस बल, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola