नगड़ी प्राथमिक विद्यालय 10.30 बजे तक बंद पाया गया

फोटो- एलडीजीए- 35 विद्यालय के बाहर खेलते बच्चे. भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड का भीठा पंचायत अंतर्गत नगड़ी प्राथमिक विद्यालय 10.40 बजे तक बंद था. विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं थे. विद्यालय के बच्चे विद्यालय के बाहर खेल रहे थे. बच्चों ने बताया कि विद्यालय में प्रमेश्वर भगत एवं गोविंद भगत दो शिक्षक हैं. शिक्षक […]
फोटो- एलडीजीए- 35 विद्यालय के बाहर खेलते बच्चे. भंडरा/ लोहरदगा. भंडरा प्रखंड का भीठा पंचायत अंतर्गत नगड़ी प्राथमिक विद्यालय 10.40 बजे तक बंद था. विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं थे. विद्यालय के बच्चे विद्यालय के बाहर खेल रहे थे. बच्चों ने बताया कि विद्यालय में प्रमेश्वर भगत एवं गोविंद भगत दो शिक्षक हैं. शिक्षक देर से आते हैं. विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्याह्न भोजन कुछ दिनों से बच्चों को नहीं मिल रहा है. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम है. बच्चे नामांकित बच्चों की संख्या नहीं बता पाये. विद्यालय का शौचालय जर्जर है. शौचालय का उपयोग नहीं होता है. इस संबंध में बीइओ सुरेश चौधरी ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों का देर से आने की सूचना मिली है. इस बिंदु पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी. विद्यालय में शिक्षकों को निर्धारित समय पर पहुंचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




