23 वार्ड पार्षद करेंगे नप उपाध्यक्ष का चुनाव, कहते हैं लोग खेला हो गया

Updated:
विज्ञापन

23 वार्ड पार्षद करेंगे नप उपाध्यक्ष का चुनाव, कहते हैं लोग खेला हो गया

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए आज होने वाले चुनाव ने शहर की सियासत को गरमा दिया है. कुल 23 वार्ड पार्षद मिलकर तय करेंगे कि उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा. हालांकि, इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पीछे ””””अर्थतंत्र”””” के हावी होने की चर्चाएं जोरों पर हैं. सूत्रों की मानें तो जाति, धर्म और विकास के दावों को दरकिनार कर ””””जोड़-तोड़”””” का खेल पूरा हो चुका है. नीति-सिद्धांतों की दुहाई और दांव-पेच : राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नवनिर्वाचित पार्षदों के बीच बैठकों और संपर्कों का जो दौर चला, उसमें आदर्श पीछे छूट गये और ””””अर्थ”””” का महत्व बढ़ गया. कुछ पार्षद जहां ””””सब कुछ सेट”””” होने के भरोसे अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं, वहीं रेस से बाहर हुए दावेदार अब नैतिकता और सिद्धांतों की दुहाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि कई पार्षदों की ””””पांचों उंगलियां घी में”””” हैं और उन्हें भविष्य के लिए बड़े आश्वासन भी मिले हैं. उलटफेर की संभावना बरकरार : भले ही पर्दे के पीछे की औपचारिकताएं पूरी होने की चर्चा है, लेकिन सियासत में अंतिम समय के परिवर्तन से इंकार नहीं किया जा सकता. चुनावी गलियारे में अब भी यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या अंतिम समय में कोई अप्रत्याशित परिणाम सामने आयेगा? आज होने वाले मतदान के बाद ही साफ होगा कि लोहरदगा की इस कुर्सी पर किसका कब्जा होगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola