जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर बैठक

Published at :17 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर बैठक

लोहरदगा. जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2014-15 के सफल आयोजन के लिए सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त उच्च विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन राजकीय क स्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में डीइओ उर्मिला कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. प्रदर्शनी का विषय चिरस्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं […]

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2014-15 के सफल आयोजन के लिए सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त उच्च विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों की कार्यशाला का आयोजन राजकीय क स्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में डीइओ उर्मिला कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. प्रदर्शनी का विषय चिरस्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित के अंतर्गत छह विषयों सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संसाधन एवं संरक्षण, परिवहन और अपशिष्ट प्रबंधन को शामिल किया गया है. जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन पांच जनवरी 2015 को कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में होगा. डीइओ के निर्देशानुसार 24 दिसंबर 2014 तक पंजीकरण प्रपत्र कार्यालय में अनिवार्य रुप से जमा कर देना है. सभी उपविषयों के सर्वश्रेष्ठ मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. चयनित प्रतिभागी 16 एवं 17 जनवरी 2015 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला प्लस टू विद्यालय रांची में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेगा. मौके पर सीपी भगत, शोभित मिंज, अनुपमा कंचन, बद्रीनारायण राय, धनेश कुमार महतो, एनुल अंसारी, एवलिन कच्छप, अमन समद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola