रेडक्र ॉस के सदस्यों ने डीसी से मुलाकात की

फोटो- एलडीजीए- 14 सोसाइटी सदस्यों के साथ बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त राजीव रंजन से रेडक्र ॉस सोसाइटी के सदस्यों ने मुलाकात की. सोसाइटी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. डीसी राजीव रंजन ने सोसाइटी द्वारा जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान एवं मतदान के समय मतदाता जागरूकता रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि […]
फोटो- एलडीजीए- 14 सोसाइटी सदस्यों के साथ बैठक करते डीसी.लोहरदगा. उपायुक्त राजीव रंजन से रेडक्र ॉस सोसाइटी के सदस्यों ने मुलाकात की. सोसाइटी द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. डीसी राजीव रंजन ने सोसाइटी द्वारा जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान एवं मतदान के समय मतदाता जागरूकता रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सब अपनी दायित्व का निर्वह्न अच्छे तरीके से कर रहे हैं, यह जिलेवासियों के लिए शुभ संकेत है. उन्होंने सोसाइटी द्वारा विकास के कार्यों में सहभागिता की अपेक्षा भी उपस्थित लोगों से की. उपायुक्त ने सोसाइटी द्वारा ब्लड डोनेशन आदि की जानकारी भी ली तथा कहा कि 21 दिसंबर को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है, इसका भी प्रचार-प्रसार करें. ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके. उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसाइटी का अपना भवन होने की जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि सोसाइटी का अपना भवन होना चाहिए. इसके निर्माण में सोसाइटी का अध्यक्ष के नाते मंै सहयोग करूंगा. मौके पर डॉ आइलिन, मलय दत्ता, अरुण राम, सीताराम शर्मा, रितेश कुमार, किशोर कुमार वर्मा, नसीम अख्तर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




