नैतिक शिक्षा व अनुशासन जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2014 3:05 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : भारत स्काउट गाइड की बैठक उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने कहा कि छात्रों के जीवन में नैतिक शिक्षा एवं अनुशासन का काफी महत्व है. उन्होंने जिला कौंसिल एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक में संस्था से जुड़े लोगों एवं सभी प्रखंडों से आये प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कहा कि बच्चों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : भारत स्काउट गाइड की बैठक उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने कहा कि छात्रों के जीवन में नैतिक शिक्षा एवं अनुशासन का काफी महत्व है. उन्होंने जिला कौंसिल एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक में संस्था से जुड़े लोगों एवं सभी प्रखंडों से आये प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास में स्काउट गाइड की भूमिका सर्वोपरि है.
डीसी ने विद्यालय में स्काउट गाइड क्रियाशीलन के लिए अनिवार्य रुप से यूनिट का गठन करने का निर्देश दिया.
शिक्षकों से कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है. आप सभी का दायित्व बनता है कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि आगे चल कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सके. सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पर बराबर प्रश्न उठाये जा रहे हैं. इस सवालों का जवाब आप सभी को अपनी मेहनत के बल पर देना है.
बैठक में उपायुक्त ने डीइओ उर्मिला कुमारी एवं डीएसइ प्रबला खेस को आवश्यक निर्देश दिये. शिक्षकों की गुरु गोष्ठी में सचिव शैलेंद्र कुमार सुमन को गठन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी देने को कहा. त्रैमासिक योजना के तहत सात एजेंडे की स्वीकृति उपायुक्त ने दी. इससे पूर्व उपायुक्त का स्वागत डीइओ एवं डीएसइ ने बुके देकर किया. कार्यक्रम का संचालन मुमताज अहमद एवं धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर शीला ने किया.
मौके पर प्रो शमीमा खातून, बीके बालाजिनप्पा, गजाला प्रवीण, पुष्पा बाखला, अरुण राम, प्रो शमीमा खातून, अनूप चौधरी, अरविंद सिंह, अजय भगत, शिवबालक प्रसाद, बुधराम उरांव, विनोद सिंह, शौकत अंसारी, सयुम अंसारी, अमरेंद्र कुमार, उदयनाथ उरांव, विजय झा, सावित्री मधुर, चंद्रकला गुप्ता, सुशिला तिर्की, रमेश मिश्र, अनिल चौधरी, सुमन दास, प्रदीप उरांव, शशिभूषण भगत, सुदामा राय, ज्ञान प्रकाश, बिरेंद्र उरांव, ज्ञान प्रकाश, दुलारी टोप्पो, सुखमनी तिर्की, प्रमिला तिग्गा, सुनिता कुमारी, मुमताज अंसारी, रामकिशोर भगत, किनेश्वर महतो, किशोर वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




