चुआं का पानी पीते हैं ग्रामीण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2014 3:04 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : पेशरार प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आज भी शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो सका है. लोग कुएं, चुआं एवं झरने का पानी का उपयोग पीने के लिए करते हैं. इस पहाड़ी क्षेत्र में विभाग द्वारा कहीं-कहीं समतली क्षेत्र में चापानल तो लगा दिये गये हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में लोगों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : पेशरार प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आज भी शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो सका है. लोग कुएं, चुआं एवं झरने का पानी का उपयोग पीने के लिए करते हैं.
इस पहाड़ी क्षेत्र में विभाग द्वारा कहीं-कहीं समतली क्षेत्र में चापानल तो लगा दिये गये हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को पीने के पानी के लिए प्रकृति पर ही निर्भर रहना पड़ता है. पहाड़ी क्षेत्र की महिलाएं कुआं सूखने के बाद झरने का पानी एवं चुआं का पानी पर ही निर्भर रहती हैं. यहां दूर-दूर से पानी की व्यवस्था की जाती है.
इस क्षेत्र की महिलाएं दूर-दराज जाकर बरतनों में पानी ढोकर लाती हैं. इस क्षेत्र में लगाया गया चापानल एक बार खराब होने के बाद विभाग द्वारा नहीं बनाया जाता है. चापाकल बेकार साबित होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




