गरीबों को कंबल दिये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2014 2:04 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : ठिठुरती अंधेरी रात में जरूरत मंदों के घर जाकर डीसी राजीव रंजन, एसपी मनोज रतन चोथे ने कंबल बांटा. बीती रात बरवाटोली स्थित सलम बस्ती में रह रहे गरीबी रेखा से नीचे लोगों के बीच उन्होंने कंबल बांटे. विदित हो कि तापमान में गिरावट के साथ ही पूरा जिला ठंड के आगोश में […]
विज्ञापन
लोहरदगा : ठिठुरती अंधेरी रात में जरूरत मंदों के घर जाकर डीसी राजीव रंजन, एसपी मनोज रतन चोथे ने कंबल बांटा. बीती रात बरवाटोली स्थित सलम बस्ती में रह रहे गरीबी रेखा से नीचे लोगों के बीच उन्होंने कंबल बांटे. विदित हो कि तापमान में गिरावट के साथ ही पूरा जिला ठंड के आगोश में आ गया है.
लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल निहायत जरूरी वस्तु हो गयी है. ठंड के मद्देनजर डीसी एवं एसपी ने सलम बस्ती के जरुरतमंदों के घर पहुंचे तथा घर के चौखट पर असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर ही उन्होंने सलम बस्ती में बिजली व पानी का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्गो के प्रति सदा आदर भाव नौजवानों को रखना चाहिए. उपायुक्त ने सलम बस्ती निवासियों को कहा कि आप सबों को साफ-सफाई में ध्यान देना चाहिए. साथ ही अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजना चाहिए. मौके पर ही सलम बस्ती के निवासियों ने उपायुक्त को कई समस्याओं से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




