अंगरेजी में सरस्वती शिशु मंदिर को पहला स्थान

Published at :15 Dec 2014 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
अंगरेजी में सरस्वती शिशु मंदिर को पहला स्थान

लोहरदगा : संकुल स्तरीय अंगरेजी एवं संस्कृत विषय का प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया.प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, शिशु मंदिर सेन्हा, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कैरो, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कुडू, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के लगभग 75 भैया-बहनों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय […]

विज्ञापन
लोहरदगा : संकुल स्तरीय अंगरेजी एवं संस्कृत विषय का प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया.प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा, शिशु मंदिर सेन्हा, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कैरो, सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर कुडू, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा के लगभग 75 भैया-बहनों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद एवं डॉ रमेश मणी पाठक ने किया. प्रतियोगिता के अंगरेजी विषय में शिशु वर्ग में प्रथम शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान पर शिशु मंदिर कैरो, बाल वर्ग में प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय शिशु मंदिर कुडू, किशोर वर्ग में प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा एवं द्वितीय स्थान शिशु मंदिर कुडू को मिला.
संस्कृत विषय में शिशु वर्ग में प्रथम शिशु मंदिर लोहरदगा, द्वितीय शिशु मंदिर कैरो, बाल वर्ग में प्रथम शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान शिशु मंदिर कैरो, बाल वर्ग में प्रथम शीला अग्रवाल विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय स्थान शिशु मंदिर सेनहा, किशोर वर्ग में प्रथम शला अग्रवाल विद्या मंदिर लोहरदगा, द्वितीय शिशु मंदिर कैरो को मिला. प्रतियोगिता समापन के बाद विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. विजय प्रतिभागी 23 से 24 दिसंबर को विद्या मंदिर रामगढ़ में होने वाले प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर विमलेश तिवारी, राजवल्लभ शर्मा, अमरकांत शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, सूर्यकांत पाठक, जर्नादन पांडेय, मुकेश कुमार सिन्हा, मधुमिता शर्मा, मिथलेश कुमार, श्याम सुंदर कुमार, जगदीश पांडेय, अरविंद पांडेय आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola