अवैध बिजली कनेक्शन लेनेवालों पर कारवाई

लोहरदगा. बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में टीम हरमू रोड नदिया पहुंचा. जहां अनिल उरांव के घर लगा हूकिंग देख कर टीम ने अवैध कनेक्शन हटाते हुए छह हजार रुपये का हर्जाना लगाया. इसी प्रकार रामजतन साहू के घर हूकिंग देख छह हजार, […]
लोहरदगा. बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में टीम हरमू रोड नदिया पहुंचा. जहां अनिल उरांव के घर लगा हूकिंग देख कर टीम ने अवैध कनेक्शन हटाते हुए छह हजार रुपये का हर्जाना लगाया. इसी प्रकार रामजतन साहू के घर हूकिंग देख छह हजार, सुखदेव उरांव के घर छह हजार, ईंट भट्ठा मालिक पर दस हजार, शाहिद पर आठ हजार, जावेद अख्तर पर आठ हजार तथा शहनवाज पर आठ हजार का जुर्माना लगाया. छापेमारी दल में एसडीओ लोहरदगा, कुडू, कनीय अभियंता लोहरदगा तथा स्थानीय पुलिस दल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




