आशिष का चयन रणजी टीम में

लोहरदगा: लोहरदगा क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी स्व भोला प्रसाद एवं रीता देवी के पुत्र आशीष कुमार का चयन 15 सदस्यीय झारखंड रणजी टीम में हुआ है. यह टीम 14 दिसंबर को असम रवाना होगी जहां उनका पहला मैच असम की टीम से होगा. आशिष लोहरदगा के पहले खिलाड़ी हैं, जिनका चयन रणजी टीम में […]
लोहरदगा: लोहरदगा क्रिकेट ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी स्व भोला प्रसाद एवं रीता देवी के पुत्र आशीष कुमार का चयन 15 सदस्यीय झारखंड रणजी टीम में हुआ है. यह टीम 14 दिसंबर को असम रवाना होगी जहां उनका पहला मैच असम की टीम से होगा.
आशिष लोहरदगा के पहले खिलाड़ी हैं, जिनका चयन रणजी टीम में हुआ है. इससे पहले आशीष अंडर 17, अंडर 19, अंडर 22, अंडर 25 में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनकी सफलता पर कोच आलोक राय, धीरज प्रसाद साहू, प्रवीण सिंह, भाष्कर दास गुप्ता, प्रवीण प्रसाद, विशाल महेंद्रु, सतीश वर्मा, पवन एक्का, विकास वर्मा, शुभम, डॉ गणेश प्रसाद, बीके बालाजिनप्पा, अमित कुमार, निशांत सिंह, जितेंद्र, जयजित चौबे आदि ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




