इंदिरा आवास निर्माण के साथ ही शौचालय बनवायंे: डीडीसी

Published at :01 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास निर्माण के साथ ही शौचालय बनवायंे: डीडीसी

फोटो- एलडीजीए-6 बैठक करते डीडीसी.लोहरदगा. अभिलाषा कक्ष में डीडीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें इंदिरा आवास निर्माण की मॉनीटरिंग की जानकारी दी गयी. कहा गया कि इंदिरा आवास निर्माण के लाभुकों को आवास के साथ ही शौचालय निर्माण की स्वीकृति दें. बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से इंदिरा आवास निर्माण की […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-6 बैठक करते डीडीसी.लोहरदगा. अभिलाषा कक्ष में डीडीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें इंदिरा आवास निर्माण की मॉनीटरिंग की जानकारी दी गयी. कहा गया कि इंदिरा आवास निर्माण के लाभुकों को आवास के साथ ही शौचालय निर्माण की स्वीकृति दें. बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से इंदिरा आवास निर्माण की जानकारी ली गयी. पूछा गया कि इंदिरा आवास के साथ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है या नहीं. इस पर बीडीओ ने कहा कि निर्माण पूर्ण करने के बाद पीएचइडी विभाग के पास शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया जाता है. बैठक में डीडीसी ने कहा कि इंदिरा आवास स्वीकृति के पश्चात संबंधित विभाग को आवेदन दें, ताकि इंदिरा आवास के साथ-साथ शौचालय का निर्माण हो. मौके पर डायरेक्टर विनोद कुमार चौधरी, बीडीओ संध्या मुंडू, सीमा दीपिका टोप्पो, अजय भगत, महेंद्र छोटन उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola