:6::::: सुखदेव के प्रयास से युवाओं को मिलेगी नई दिशा

फोटो-एलडीजीए-9 राय यूनिवर्सिटी के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की पहल पर तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में डिप्लोमा इन इंजीनियरींग, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमसीए का कोर्स राय यूनिवर्सिटी में कराया जायेगा. जिले के 500 मेधावी छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया. तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण क्षेत्रों […]
फोटो-एलडीजीए-9 राय यूनिवर्सिटी के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के साथ सुखदेव भगत.लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की पहल पर तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में डिप्लोमा इन इंजीनियरींग, बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमसीए का कोर्स राय यूनिवर्सिटी में कराया जायेगा. जिले के 500 मेधावी छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया. तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को न्यूनतम खर्च वहन करना पड़ेगा. प्रशिक्षण प्राप्त करनेवालों में जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थ्िायों का नामांकन कराया गया. सुखदेव भगत ने कहा कि इस क्षेत्र में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है और इस समस्या का निराकरण कौशल विकास कर किया जा सकता है. इस बात में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है कि यहां के युवक प्रतिभावान हैं. यदि उन्हें सही दिशा दिखायी जाये तो निश्चित रुप से वे लोग बेहतर करेंगे और इस जिले का नाम रोशन होगा. उन्होंने कहा कि युवक-युवतियों की तकनीकी क्षमता बढ़ा कर क्षेत्र मंे स्वरोजगार और स्वावलंबन को बढ़ाया जायेगा. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें तभी उनका भविष्य उज्जवल बन सकेगा. छात्रों का मेगा काउंसलिंग नदिया हिंदू उच्च विद्यालय परिसर में की गयी. मौके पर संस्थान के अधिकारी सुषमा जायसवाल, सब्यसाक्षी चक्रवर्ती, अरिन्दीप दिवान, राकेश बेक, नीतिन नवीन, दुर्गा भगत, नेसार अहमद, शामूल अंसारी, प्रभात भगत, रवि रौशन बेक, फुलदेव भगत, साजिद अहमद चंगू आदि मौजूद थे. श्री भगत के इस प्रयास से युवाओं में काफी उत्साह देखा गया. जहां युवा उत्साहित थे, वहीं उनके अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




