तीन पारा शिक्षकों के भरोसे हैं 328 विद्यार्थी

Published at :01 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
तीन पारा शिक्षकों के भरोसे हैं 328 विद्यार्थी

कैरो- लोहरदगा. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सढ़ाबे में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं ली जाती है. विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 328 है. यहां मात्र तीन पारा शिक्षक कार्यरत हैं. सरकारी शिक्षक न होने के कारण कई प्रकार की परेशानी उत्पन्न होती है. विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक का अपहरण 18 नवंबर […]

विज्ञापन

कैरो- लोहरदगा. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सढ़ाबे में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं ली जाती है. विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 328 है. यहां मात्र तीन पारा शिक्षक कार्यरत हैं. सरकारी शिक्षक न होने के कारण कई प्रकार की परेशानी उत्पन्न होती है. विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक का अपहरण 18 नवंबर 2013 को हो गया था. इसके बाद सरकारी शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति शहरी क्षेत्र के विद्यालय में करवा लिये हैं. तब से विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु रुप से नहीं चल रहा है. सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि 328 छात्रों को तीन पारा शिक्षक कैसे पढ़ाते होंगे. विद्यालय में मध्याह्न भोजन सुचारु रुप से संचालित होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola