बॉटम :::: एकागुढी-मेढो पथ का निर्माण कार्य धीमा

Published at :30 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बॉटम ::::  एकागुढी-मेढो पथ का निर्माण कार्य धीमा

फोटो-एलडीजीए-8 निर्माणाधीन पूल, लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के एकागुडी मेढो पथ पर 2 करोड़ 63 लाख की लागत से कराया जा रहा था. प्राक्कलन राशि में संशोधन कर इसे 4 करोड़ कर दिया गया है. कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से कराया जा रहा है. कि ंतु निर्माण कार्य की गति धीमा है. पुल के […]

विज्ञापन

फोटो-एलडीजीए-8 निर्माणाधीन पूल, लोहरदगा. सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के एकागुडी मेढो पथ पर 2 करोड़ 63 लाख की लागत से कराया जा रहा था. प्राक्कलन राशि में संशोधन कर इसे 4 करोड़ कर दिया गया है. कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से कराया जा रहा है. कि ंतु निर्माण कार्य की गति धीमा है. पुल के अभाव में क्षेत्र के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस पुल के बन जाने से लगभग 25-30 गांवों के लोग लाभांवित होंगे. मेढो उगरा क्षेत्र के लोगों को घूम कर आने में जिला मुख्यालय की दूरी 25 किमी हो जाती है, गांव से जिला मुख्यालय की दूरी मात्र सात किमी है. पूल के अभाव में क्षेत्र के किसान वर्ग के लोग परेशानी झेलने को विवश हैं. इस क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं. इस क्षेत्र के विद्यार्थी भी जान जोखिम में डाल कर पढ़ने विद्यालय आते हैं. बरसात के दिनों में विद्यार्थी किसी प्रकार नदी में चल रहे ट्यूब की नाव पर पार कर जाते हैं, लेकिन छोटे बच्चों का विद्यालय बरसात के महीने में बंद हो जाता है. पूल निर्माण के संबंध में जिला परिषद सदस्य कलावती देवी का कहना है कि निर्माण कार्य जिस गति से चल रहा है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस वर्ष भी बरसात पूर्व निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पायेगा. पूल के निर्माण हो जाने से मेढो उगरा, मुरपा, कोरांबे, इचरी, टेंगरिया, घाटा, गगेया, पाली, पतलो, झालजमीरा, टोटो, गुटवा, गरवाली, पूसो, मादा, कुलकुपी, चांपी, लरंगो, लोहंजरा, पुटो, बदरी, बरकी, जलका, दारी, कोचा, सिसई, भरनो, झरदा, बरदा सहित अन्य गांवों की दूरी लोहरदगा जिला मुख्यालय से कम हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola