लो..मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 206 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लोहरदगा. विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. विकास भारती बिशनपुर द्वारा संचालित इस अस्पताल में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया गया. इस मेगा हेल्थ शिविर में हड्डी जोड़ एवं नस रोग के विशेषज्ञ सह सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश कुमार कुमार, जनरल सर्जन डा सन्नी,जनरल फिजिशियन डॉक्टर डी खेस, डॉक्टर सुनील प्रसाद,डॉक्टर प्रेम प्रकाश सिंहा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा जांच करायी गयी. जिसमें कुल 206 रोगियों का नि:शुल्क इलाज किया गया. शिविर को सफल बनाने में प्रणव कुमार पाठक, मनोज त्रिवेदी, उमेश शर्मा, राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, वरुण सिंह, फारूक अंसारी, दीलेश लोहरा ,जमुना देवी, उर्मिला कुजूर, एएनएम अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी ,सीमा उरांव ,यशिका तिग्गा , निर्मला कुजूर, सावित्री तिर्की ,भजन भगत ,सूरजमानी भगत, संचरिया देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, सीता देवी, अनीता देवी, एतवा उरांव इत्यादि लोगों का सहयोग रहा.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola