महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम

Published at :29 Nov 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर कार्यक्रम

किस्को/लोहरदगा. किस्को मिडिल स्कूल के प्रांगण में महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया सुखमनी लकड़ा ने किया. मौके पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुर्सी रेस, 200 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, घड़ा फोड़ रेस आदि प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया. मौके […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. किस्को मिडिल स्कूल के प्रांगण में महिला हिंसा की रोकथाम को लेकर परिवर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया सुखमनी लकड़ा ने किया. मौके पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुर्सी रेस, 200 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, घड़ा फोड़ रेस आदि प्रतियोगिता में महिलाओं ने भाग लिया. मौके पर मुखिया सुखमनी लकड़ा ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कोई भी गांव में महिलाओं के साथ होने वाली प्रताड़ना के निदान के लिए कदम उठाया गया है. जल्द ही परिवर्तन नजर आयेगा. किस्को को महिला हिंसा मुक्त प्रखंड बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी. उन्होंने महिलाओं को आह्वान किया कि अपने हक एवं अधिकार को लेकर महिलाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं. मौके पर चांदमनी उरांव, लीलावती, निखत प्रवीण, सबीना प्रवीण, नुरेसा खातून, मुमताज खातून, सुमित्रा उरांव, राजकुमार मुंडा, धनेश्वर उरांव, छोटू राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola