सबों के भरोसे पर खरा उतरूंगा : सुखदेव

Published at :22 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सबों के भरोसे पर खरा उतरूंगा : सुखदेव

लोहरदगा : झारखंडप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने शहरी क्षेत्र के अलावे जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि हम आप सबों के भरोसे पर खरा उतरेंगे. हम नेता बन कर नहीं बल्कि आपका बेटा बन कर आप सबों की सेवा करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने देश […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंडप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी सुखदेव भगत ने शहरी क्षेत्र के अलावे जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. कहा कि हम आप सबों के भरोसे पर खरा उतरेंगे. हम नेता बन कर नहीं बल्कि आपका बेटा बन कर आप सबों की सेवा करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए काफी काम किया है. आज भारत विश्व के मानचित्र पर अग्रणी होता जा रहा है, वो कांग्रेस पार्टी की देन है. कांग्रेस पार्टी देश और राज्य का विकास करती आयी है और आगे भी विकास के प्रति कटिबद्ध है. श्री भगत ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास बहुत बेहतर तरीके से करें. उन्होंने लोगांे से अपील की कि 25 नवंबर को हाथ छाप में बटन दबा कर भारी बहुमत से विजयी बनायें. श्री भगत ने कहा कि आज गांवों में लोग बिजली का आनंद ले रहे हैं. यह कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना और जले हुए ट्रांसफारमर को बदलने के कारण संभव हो सका है. कहा कि अब लड़कियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में किया है. कांग्रेस पार्टी ही देश एवं राज्य को चला सकती है. आज सांप्रदायिक पार्टियां आप सबों को सुनहरे सपने दिखा रही है. ये सपने कभी भी हकीकत में नहीं उतरेंगे. ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है. आप लोग झारखंड के विकास के लिए मुझे एक मौका दे, मैं आप सबों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा. राज्य के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola