चुनाव कर्मियों में असंतोष

लोहरदगा. विधानसभा चुनाव में लोहरदगा कई मायने में सुर्खियों पर है. राजनीति के अलावा प्रशासनिक मामले में भी यह जिला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले एसपी को हटाया गया और फिर बाद में डीसी को हटाने का फरमान जारी कर दिया गया. इसके बावजूद कुछ […]
लोहरदगा. विधानसभा चुनाव में लोहरदगा कई मायने में सुर्खियों पर है. राजनीति के अलावा प्रशासनिक मामले में भी यह जिला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले एसपी को हटाया गया और फिर बाद में डीसी को हटाने का फरमान जारी कर दिया गया. इसके बावजूद कुछ पदाधिकारी चुनाव की गंभीरता को नहीं समझ पा रहे हैं और व्यक्तिगत लाभ के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं. लोहरदगा में उप निर्वाचन पदाधिकारी का पद रिक्त है और इस पद पर प्रभारी के रुप में एक पदाधिकारी को लगाया गया है. चुनाव में विभिन्न कार्योें के लिए निविदा निकाली गयी, लेकिन इस कार्य में भी उक्त पदाधिकारी ने नियम-कानूनों को दरकिनार करते हुए अपने मन की की. कर्मियों को नाश्ता देने में भी इनके द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाता है. इनके व्यवहार एवं हिटलरशाही से चुनाव कर्मी परेशान हैं. यदि इनके रवैये में सुधार नहीं हुआ तो हो सकता है चुनाव में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




