मैडम को दूसरे विधानसभा से भी है उम्मीद

Published at :16 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मैडम को दूसरे विधानसभा से भी है उम्मीद

कानाफुसीलोहरदगा. कं घी छापवाली पार्टी से एक प्रखंड की प्रमुख मैडम चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. जिस प्रखंड की वह प्रमुख हैं, वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. लेकिन मैडम को वहां से भी वोट मिलने की उम्मीद है. इसी उम्मीद में मैडम ने अपनी प्रचार गाड़ी विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के […]

विज्ञापन

कानाफुसीलोहरदगा. कं घी छापवाली पार्टी से एक प्रखंड की प्रमुख मैडम चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. जिस प्रखंड की वह प्रमुख हैं, वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. लेकिन मैडम को वहां से भी वोट मिलने की उम्मीद है. इसी उम्मीद में मैडम ने अपनी प्रचार गाड़ी विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के आराहंसा गांव भेज दी. गाड़ी में मौजूद उनके नादान कार्यकर्ता उस गांव के लोगों से मैडम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं. मैडम की इस दरियादिली को देख कर लोग अचंभित हैं और कह रहे हैं कि राजनीति में उत्साह के साथ-साथ अनुभव भी जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola