जनहित में कांग्रेस ने कई योजनाएं चलायी है : सुखदेव

Published at :15 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनहित में कांग्रेस ने कई योजनाएं चलायी है : सुखदेव

लोहरदगा. कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नवाडीह पाड़ा, थाना रोड, सरना टोली, राजा बंगला, न्यू रोड तथा चिरी, लावागाई, टाटी, सिंजो, बारीडीह, सलगी आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रही है. पिछले एक साल में राज्य के विकास के लिए कांग्रेस […]

विज्ञापन

लोहरदगा. कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने नवाडीह पाड़ा, थाना रोड, सरना टोली, राजा बंगला, न्यू रोड तथा चिरी, लावागाई, टाटी, सिंजो, बारीडीह, सलगी आदि गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तत्पर रही है. पिछले एक साल में राज्य के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में कई योजनाएं चालू करायी. इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है. जिले में जले ट्रांसफारमर की समस्या से निजात दिलाया. उन्होंने कहा कि कई ऐसे गांव अंधेरे में पड़े थे जिसको देखने वाला कोई नेता नहीं था. मैंने अपने प्रयास से उन गांवों के ट्रांसफारमर भिजवाया. श्री भगत ने कहा कि विधायक कमल किशोर भगत जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया. जनता समस्याओं के आगोश में जीवन बसर कर रही है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola