:::7:::: आज आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

बैठक में कई निर्णय लिये गयेफोटो- एलडीजीए- 39 पत्रकारों को जानकारी देते समन्वय समिति के लोग.लोहरदगा. भाजपा आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने को लेकर समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि गंठबंधन उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए 16 नवंबर को लुथरन मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया […]
बैठक में कई निर्णय लिये गयेफोटो- एलडीजीए- 39 पत्रकारों को जानकारी देते समन्वय समिति के लोग.लोहरदगा. भाजपा आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने को लेकर समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि गंठबंधन उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए 16 नवंबर को लुथरन मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा आजसू के कंेद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सभा को संबोधित करेंगे. सभा के माध्यम से जनता को संदेश देना है कि सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए दोनों पार्टियों ने गंठबंधन किया है. बैठक में कहा गया कि झारखंड की जनता निर्दलीय नहीं स्थायी सरकार चाहती है. यह मतदान के माध्यम से साबित करें. भाजपा-आजसू गंठबंधन के प्रत्याशी कमल किशोर भगत की जीत सुनिश्चित करने को लेकर संचालन समिति का गठन किया गया. जिसमें भाजपा से जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, ब्रजबिहारी प्रसाद, सूरज मोहन साहू, चंद्रशेखर अग्रवाल, नवीन कुमार टिंकु, राजकिशोर महतो, देवाशीष कार, श्रीचंद प्रजापति, राजकुमार वर्मा, जटटी उरांव शामिल किये गये. संचालन समिति ने आजसू पार्टी से देवशरण भगत, प्रभाकर तिर्की, हसन अंसारी, सुबोध प्रसाद, शिवशंकर सिंह शामिल किये गये हैं. मौके पर लाल गुडू, सूरज अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय, विश्ेाषश्वर प्रसाद दीन, कलीम खान, विनोद तमेड़ा पलटू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




